Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान कई वजहों से दुखी और उदास रहने लगा है। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास अपने परिवार के साथ बैठकर हंसने और मुस्कराने का भी समय नहीं है। लेकिन सेहतमंद रहने के लिए हम सभी को नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसते रहने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया।
उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा – छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है। उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह!
सब सीए हैं, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...चोली कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।