फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 15 Jun 2022 12:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Aaj Ke Majedar Jokes Chutkule Hindi: जोक्स और चुटकुले जिंदगी में गर्माहट घोलते हैं और उत्साहजनक बनाते हैं। हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर में रक्त संचार सही से होता है जिससे हम दिल की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हम दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..

पप्पू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
पप्पू मुड़ कर पीछे देखता है, पर वहां कोई लड़की नहीं होती है।
लड़की- अगर तुम सच में मुझसे प्यार करते तो कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखते।
पप्पू लड़की से भी तेज निकला, बोला- चलो, अब जैसी तुम्हारी मर्जी। पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !
विज्ञापन

2 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना 
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत हैं।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना 
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी है। 
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना 
ब्वॉयफ्रेंड- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं…और कितनी छोड़ूं मेरी मां। 
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
ऑपरेशन के बाद चिंटू बोला- डॉक्टर साहब, क्या अब मैं रोगमुक्त हूं?
सामने से जवाब मिला- बेटा, डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए, मैं तो यमराज हूं...!!!

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी। 
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास? 
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया।
मिंटू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
चिंटू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
मिंटू- किसने मारा? 
चिंटू- सूरज की मम्मी ने...
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

लड़का- यार, मुझे उस लड़की से बचाओ, 
दोस्त- क्यों? 
लड़का- जब से मैंने कह दिया है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा, ये बावली ‘चाकू’ लेके पीछे पड़ गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
चुड़ैल की हरकतों से परेशान होकर एक पाकिस्तानी नागरिक हवा में हाथ फैलाकर बोला...
बाबा- क्या चाहिए?
चुड़ैल- मेरा खोया हुआ प्यार!
बाबा- वो कहां है?
चुड़ैल- सात समंदर पार
बाबा- मैं कैसे वापस लाऊं
चुड़ैल- पेपर में इश्तेहार छपाकर।
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
एक खूबसूरत लड़की अपने बॉयफ्रेंड के मेडिकल शॉप पर थी..

मां ने उसे देख लिया,

घर आते ही मां ने बेटी को गुस्से में फोन किया

मां-बेटी कहां है तू ?

बेटी-मां मैं तो परीक्षा देने आई हुई हूं

मां गुस्से से लाल होके बोली

बेटी, इस परीक्षा का परिणाम नहीं आना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें