Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है दिन अच्छा बीतता है और चेहरे पर खुशी रहती है। इंसान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हमेशा चिंतित रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए जिससे मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए बिना देर किए चलते हैं हंसने-हंसाने के इस मजेदार सिलसिले को...
एक शिक्षक अपनी कक्षा में पूछती है- "बच्चे बताओ,
अगर मैं एक पक्षी होती, तो मैं क्या होती?"
एक छात्र जवाब देता है: आप तोता होती, मैडम।
शिक्षक- बहुत अच्छा! और तुम कैसे जानते हो?
छात्र- क्योंकि आप हमेशा बातें दोहराती रहती हैं!
छात्र की बात सुनकर मैडम का माथा ही घूम गया।