Funny Jokes: हम सभी के जीवन में हंसने-मुस्कुराने का बेहद महत्व है, क्योंकि हंसते रहने से मन खुश रहता है। इसके साथ ही आप चिंता से मुक्त रहते हैं। आज के समय में इंसान के कई बीमारियों की वजह मानसिक तनाव है। इसलिए हर हाल में हमें खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। तनाव के माहौल में जोक्स आपको हर तनाव से दूर रखते हैं, क्योंकि लोगों को हंसाने में जोक्स की बड़ी भूमिका होती है। जोक्स रोते हुए लोगों के चेहरे पर भी हंसी लाने का काम करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पत्नी - सब्जी कैसी बनी ?
पति - बहुत शानदार !
पत्नी - पर बेटे ने तो अच्छी नहीं बताई.
पति - नादान है अभी शादी होने के बाद सब सीख जाएगा,
कि घर में शांति बनाए रखने के लिए कहां पर क्या बोलना है।