Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना भी एक चुनौती जैसा हो गया है। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हमारी सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मास्टर जी एक होटल में खाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
वेटर ने पूछा- मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी- भईया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।
मास्टर जी की बात सुनकर वेटर सोच में पड़ गया
कि कहीं बिल देते हुए भी ये अपना गणित न लगा ले।