फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है? टिल्लू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती हो गई बंद

Fri, 25 Jul 2025 03:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स (Viral Jokes) को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

टीचर (टिल्लू से)- ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
टिल्लू- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, 
तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा?
टिल्लू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश (रमेश से)- यार कल मैं एक सत्संग में गया और पिट कर आया 
रमेश- अरे भाई, यह कैसे हुआ?
सुरेश- बिना कसूर के ही पीट दिया, महाराज प्रवचन कर रहे थे,
कि पति-पत्नी एक ही साईकिल के दो पहिये होते हैं
मैंने खड़े होकर पूछ लिया- अगर पड़ोसन को मिलाकर रिक्शा बना लें
तो कोई एतराज तो नहीं...... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
आदमी (नाई से)- तुमने दाढ़ी बनाने के साथ मेरी चमड़ी भी छील दी
नाई- चिंता मत कीजिए, मैं आपसे केवल दाढ़ी बनाने के ही पैसे लूंगा.....

राजू (सुरेश से)- पता है, जब अमेरिका में लाइट जाती है
तो वे पावर ऑफिस में फोन करते हैं
जब जापान में लाइट जाती है तो फ्यूज चेक करते हैं
और जब अपने भारत में लाइट जाती है तो वो
सबसे पहले बाहर निकलकर देखते है कि
सबकी गई है न, फिर राहत की सांस लेते हैं......

4 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (चिंटू से)- जिंदा रहने के लिए क्या क्या चीजें जरुरी हैं?
चिंटू- नहीं पता मैडम
टीचर- अरे जो आता है, वहीं बता दो
चिंटू- जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, एक मुलाकात जरुरी है सनम
टीचर बेहोश.....

लड़का- तू बोल अभी कौन सा फोन चाहिए तुझे?
लड़की- वो वाला जो थोड़ा सा खाया वाला सेब होता है
लड़का- चल पगली, वैसा झूठा फोन लेके दूंगा कोई.....


Funny Jokes: खूबसूरत सेक्रेटरी से बॉस- शाम को फ्री हो क्या? वजह जानकर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
सोनू- मम्मी में रात को बाथरूम गया तो पता है क्या हुआ?
मम्मी- क्या हुआ?
सोनू- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला,
उसमें अपने आप लाइट चालू हो गई
और उसमें से ठंडी-ठंडी हवा आने लगी
मम्मी- अरे तू फ्रिज में सू-सू कर आया....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें