फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: खूबसूरत सेक्रेटरी से बॉस- शाम को फ्री हो क्या? वजह जानकर लगाएंगे ठहाके

Fri, 25 Jul 2025 02:43 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

एक खूबसूरत सेक्रेटरी गुस्से में गालियां देते हुए बॉस के केबिन से बाहर निकली
साथ की एक साथी ने पूछा- क्यों भड़क रही हो? 
सेक्रेटरी- क्या बताऊ यार? बॉस पूछ रहा था कि शाम को फ्री हो,
मेरे हां कहने पर उसने मुझे  60 पेज का असाइनमेंट टाइप करने को दे दिया....
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
शिक्षक- तुम्हें पक्षी के पैर देखकर बताना है कि कौन सा पक्षी है
चिंटू- मुझे नहीं पता सर
शिक्षक- तो तुम फेल हो गए, अपना नाम बताओ
चिंटू- आप भी मेरे पैर देखकर पता कर लो न सर....

पप्पू की तपस्या से खुश होकर भगवान ने कहा- कोई 'वर' मांगो वत्स
पप्पू- प्रभु आप गलत समझ रहे हैं
मुझे वर नहीं, वधू चाहिए...
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
एक दिन शर्मा जी के सिर में बहुत तेज दर्द था
वे डाक्टर के पास गए और बोले- डॉक्टर साहब सिर में बहुत तेज दर्द है
डॉक्टर- आप शादी-शुदा हैं
शर्मा जी- हां
डॉक्टर- आपको इस समय आराम की बहुत जरुरत है
मैं आपको नींद की कुछ गोलियां दे रहा हूं
इन गोलियों को रात में अपनी पत्नी को खिलाकर सोना.....


Jokes In Hindi: सास- रसोई में कुछ आता है या नहीं? बहू ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू- पता है सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- क्योंकि वो सदा घर से बाहर ही होते हैं
घर में रहेंगे तो मगजमारी ही होगी...

एक लड़की ने हड़बड़ाहट में फोन किया 
लड़की- यहां जल्दी से एम्बुलेंस भेज दीजिये 
ऑपरेटर- आपको क्या हुआ है ? 
लड़की- अरे चाकू से मेरा नाखून टूट गया
ऑपरेटर- इतनी सी बात के लिए आप एम्बुलेंस मंगा रही हैं 
लड़की- अरे एम्बुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए चाहिए
उसे मेरे ऊपर हंसना नहीं चाहिए था......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बाप- बेटा तेरी कोई गर्लफ्रेंड है?
बेटा- नहीं
बाप- बेटा आज कल तो सबकी होती है
तेरी क्यों नहीं है? कोई अच्छी गर्लफ्रेंड बनाओ
बेटा (शरमा के)- वैसे 1 गर्लफ्रेंड है
बाप- नालायक, तभी तू फेल होता रहता है…..


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें