फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति और पत्नी में बड़ा कौन होता है ? मोनू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती हो गई बंद

Sun, 16 Nov 2025 09:03 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर हम हमेशा खुश रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

टीचर- पति और पत्नी में बड़ा कौन होता है?
मोनू- पत्नी बड़ी होती है 
टीचर- अच्छा, वो कैसे?
मोनू- पति में 'इ' की मात्रा आती है तो वहीं
पत्नी में बड़ी 'ई' की मात्रा आती है 
मोनू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद हो गई......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- शादी में दूल्हे के बाराती क्यों जाते हैं?
गप्पू- क्योंकि बड़ों ने सिखाया है,
किसी के सुख में जाओ न जाओ
दुख में शामिल जरूर होना चाहिए.....


पप्पू- तुम रोज पी के घर जाते हो,
भाभी तुझे कुछ कहती नहीं क्या?
गप्पू- कहती है न, कीड़े पड़ेंगे तुम्हारे दोस्तों को......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मोहन- सर, मेरी बीवी 5 दिनों के लिए मेरे साथ 
मनाली घूमने जाना चाहती है, छुट्टी दे दीजिए 
बॉस- छुट्टी नहीं मिलेगी
मोहन- शुक्रिया सर, मैं जानता था कि 
मुसीबत में सिर्फ आप ही मेरे काम आएंगे
मोहन का जवाब सुनकर बॉस की बोलती हो गई बंद.....


Comedy Jokes: मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं, पत्नी का जवाब सुनकर पति की बोलती हो गई बंद

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Amar Ujala
दामाद (ससुर से)- कभी किसी की हाय नहीं लेनी चाहिए
ससुर- क्या हुआ?
दामाद- सुबह-सुबह पड़ोसन हाय बोल रही थी, मैने ले ली
और आपकी बेटी ने देख लिया
ससुर- फिर क्या हुआ?
दामाद- 3 दिन से बाहर ही खा रहा हूं......


ससुर ने हालचाल पूछने के लिए दामाद को फोन किया
ससुर- क्या कर रहे हो दामाद जी
दामाद- सहन....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
बेटा- मां लव मैरिज करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या?
मां- बेटा तू जरुर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा और ये सब
तुझे उसी डायन ने कहा होगा, ये लड़कियां तो बस लड़कों को 
फंसाने में लगी रहती हैं, जहां अच्छा लड़का दिखा वहीं शुरू, 
बच के रहना इनसे, मक्कार होती हैं ये
बेटा- ऐसा कुछ नहीं है मां, वो तो पिताजी बता रहे थे कि 
आप दोनों की लव मैरिज है
बेटे की बात सुनकर मां की बोलती बंद हो गई.....
 

Chutkule In Hindi: नए फोन को लेकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को लेकर कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें