फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: गर्ल्स हॉस्टल की तरफ जाने को लेकर टीचर ने पप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 20 Feb 2026 09:56 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes In Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....


टीचर- तुम में से अगर कोई गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया तो,
100 रुपये फाइन, 
दूसरी बार गया तो 200 रुपये फाइन
और अगर तीसरी बार गया तो सीधा 500 रुपये फाइन लगेगा
पप्पू- मैम, इसका हमें मंथली पास बनवाना हो तो,
कितने रुपये लगेंगे......
विज्ञापन

2 of 5
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
पिंकी- डॉक्टर साहब, मेरे चेहरे में जलन हो रही है
डॉक्टर- आपके चेहरे का एक्स-रे करना पड़ेगा
पिंकी- एक्स-रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है
पिंकी- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं
डॉक्टर बेहोश......


डॉक्टर- ये मरीज मर चुका है
तभी मरीज बोल पड़ा- मैं जिंदा हूं
मरीज की पत्नी- तुम चुप रहो जी,
हमेशा अपनी चलाते हो, 
इतना बड़ा डॉक्टर क्या झूठ बोलेगा?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पिता- बेटी अब तुम बड़ी हो गई हो
अब तुम्हारी शादी कर देते हैं, 
बेटी- जी पापा
पिता- बताओ तुम्हें कैसा लड़का चाहिए?
बेटी शरमाते हुए बोली- पिंक कलर का......
 

Desi Chutkule: देवर- मुझे बिल्कुल आपके जैसी लड़की चाहिए, भाभी ने दिया गजब का जवाब


Viral Jokes: तुम सब आदमी एक जैसे ही होते हो, दामाद का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति- ना कजरे की धार ना मोतियों के हार ना कोई किया श्रृंगार
फिर भी कितनी सुंदर हो, तुम कितनी सुंदर हो
पत्नी- सीधे-सीधे बोलो न कि ब्यूटी पार्लर के लिए पैसे नहीं दोगे.....


सुबह-सुबह पत्नी को खुश करने के लिए पति ने फ्रिज से 
दूध का बर्तन निकाला और गैस पर रख दिया 
जब दूध 10 मिनट में नहीं उबला तो पत्नी चिल्ला कर बोली-
वो इटली का घोल था......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू (सुरेश से)- यार एक गड़बड़ हो गई
सुरेश- क्या हुआ?
पप्पू- मजाक-मजाक में मैंने गप्पू की गर्लफ्रेंड को 'आई लव यू' बोल दिया
सुरेश- फिर
पप्पू- अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि, किसको ब्लॉक करू....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें