फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: नौकर- मैडम शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं? महिला का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Thu, 19 Feb 2026 06:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes:  सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।
 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes:  हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। खुलकर हंसने से शरीर में रक्त संचार काफी बेहतर रहता है। इसके अलावा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स ( Funny Jokes ) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे...?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला
पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!
 
विज्ञापन

2 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!

Viral Jokes: तुम सब आदमी एक जैसे ही होते हो, दामाद का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं...
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!

Desi Chutkule: देवर- मुझे बिल्कुल आपके जैसी लड़की चाहिए, भाभी ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
नौकर- मैडम घर में मेहमान आए हैं, शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं?
मैडम- अरे डरता क्यों है, न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है, डाल दे दो बूंद...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें