फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़के ने साधु को बताया मौनव्रत का मतलब, वजह पढ़कर आप भी हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

Thu, 20 Nov 2025 09:36 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

लड़के ने साधु बाबा से पूछा मौनव्रत का मतलब
लड़का- बाबा मौनव्रत किसे कहते हैं
साधु- जब हम कई साल नहीं बोलते हैं,
उसे मौनव्रत कहते हैं
लड़का- हम लोग उसे शादी कहते हैं.....


पप्पू को एक साधु बाबा मिले
पप्पू- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा, हमारा राम जैसे रखता है
हम वैसे ही रहते हैं, तुम तो सुखी हो न बच्चा
पप्पू- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू अपना इलाज करवाने हॉस्पिटल गया
नर्स- लंबी-लंबी सांस लो
चिंटू ने लंबी-लंबी सांस ली
नर्स- कैसा महसूस हो रहा है
चिंटू- मजा ही आ गया, कौन-सा पर्फ्यूम
लगा कर आई हो?
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
दामाद- एक बात समझ नहीं आती सासू मां
सास- कौनसी बात?
दामाद- जब बच्चा पैदा होता है, मां उसके सर पर हाथ फेरती है
तो उसके बाल बढ़ना चालू होते हैं, लेकिन शादी के बाद जब बीवी
सर पर हाथ फेरती है तो बाल उड़ना चालू हो जाते हैं
दामाद की बात सुनकर सास की बोलती बंद हो गई.......
 

Comedy Jokes: शायर डॉक्टर ने अपने अंदाज में पप्पू को समझाई दवा, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- कितनी अच्छी बीवी है यार मेरी
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- मुझे बिना मारे अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई
भगवान करें सबको ऐसी ही बीवी मिले.....


जब चिंटू ने पिंटू से पूछा कि भाई उदास क्यों बैठे हो?
पिंटू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?
चिंटू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति को काफी हिचकी आ रही थी
पत्नी ने पति की तरफ घूर कर देखा और बोली-
मैं तो यहां हूं फिर बाहर कौन मरी जा रही है,
तुम्हारे लिए....
 

आज के मजेदार जोक्स: बीवी से परेशान पति एक दिन पंडित जी के पास पहुंचा, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसेंगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें