फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: टीचर ने पूछा- स्कूल क्यों नहीं आए? गोलू ने टीचर पर ही लगा दिया आरोप

Fri, 02 Sep 2022 01:55 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : self
Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास कई सारी टेंशन होती हैं। वहीं काम के दबाव के चलते लोग हंसना भी भूल जाते हैं। इसकी वजह से इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। अगर आपको मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। वर्तमान समय में हंसना और खुश रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। दरअसल, जोक्स और चुटकुले इसमें आपके बड़े काम आ सकते हैं। इससे आप ही नहीं बल्कि आपके आस पास के लोग भी खुश रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है ,कितने का पड़ा?
दूसरी महिला- ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, 
एक दिन की भूख हड़ताल, 
2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना
पड़ोसन- अभी अपने पति से रूठ जाती हूं।
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी।
जब दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो
वह बोला-थोड़ा एडजस्ट होकर बैठो,अभी एक और बैठ सकती है।
फिर क्या था मंडप मे ही दे चप्पल...दे चप्पल....!!!

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़के वाले- बेटी शर्माओ मत....अगर तुम्हें कुछ पूछना है तो पूछ सकती हो
लड़की- अगर आप लोग समोसा नहीं खा रहे हैं तो मैं खा लूं
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक सज्जन बता रहे थे कि
वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं...!
पता करने पर पता चला कि
गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है...!!!
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
पति - ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, 
करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, 
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी अपने पति से- जब मैं शादी हो कर यहां आई थी तो घर में बहुत मच्छर थे, 
अब बिलकुल मच्छर नहीं हैं, ऐसा क्यों?
पति- हमारी शादी होने के बाद मच्छरों ने ये कहकर मेरा घर छोड़ दिया कि 
अब तो परमानेंट खून पीने वाली आ गयी है हमारे लिए तो बचेगा ही नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें