फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: टीचर और स्टूडेंट की बातचीत सुनके नहीं रुके हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 25 Nov 2022 01:21 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: आज के टाइम में इंसान के लिए हंसना उतना ही जरूरी है जितना की हवा-पानी। अगर आप चाहते हैं कि आप गंभीर बीमारियों से दूर रहें तो सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। जी हां, समय-समय पर हंसने-मुस्कुराने से आप डॉक्टर के खर्चों से बचे रहेंगे। इसीलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि अगर खुद को स्वस्थ रखना है तो दिन में एक बार खूब खुलकर हंसना चाहिए। ऐसे में हंसने के बहुत से तरीके हैं। इसमें हमारी मदद करते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप खूब लोटपोट होने वाले हैं.......... 

टीचर- बताओ 1869 में क्या हुआ...
संजू- सर गांधी जी का जन्म हुआ था...
टीचर- बिल्कुल सही जवाब...बैठ जाओ
टीचर-अब तुम बताओ पप्पू, 1872 में क्या हुआ था...
पप्पू- सर गांधी जी तीन साल के पूरे हुए थे... मैं भी बैठ जाऊं
टीचर-हां बिल्कुल, बस क्लास से बाहर...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू ने गर्लफ्रेंड से पूछा- तुम चाइनीज जैसी क्यों दिखती हो?
गर्लफ्रेंड- मेरे पापा चीन के थे।
टीटू- तुमने कभी मिलवाया नहीं?
गर्लफ्रेंड- वह अब इस दुनिया में नहीं हैं
टीटू- हां, चाइनीज माल ज्यादा दिन तक टिकता भी कहां है... 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नि- मेरा वज़न कैसे कम होगा?
पति- अपनी गर्दन को दाएं से बाएं हिलाती रहो।
महिला- किस समय?
पति- जब कोई खाने को पूछे!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अगर कोई सबह-सुबह उठने में नखरें दिखाए,
तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा,
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं...!!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया
इसे कहते हैं...
फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है।
पति- तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं....जहर के घूंट पीता हूं, जहर के। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़कों को उस समय सबसे ज्यादा गुस्सा आता है।
जब ऑटो में 2 लड़कियों के बीच में लड़का बैठा हो
तब तीसरी लड़की के आने से
ऑटो वाला बोले भाई तू आगे आजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें