फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- बस के ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क है? संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 21 Sep 2022 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Teacher Student Jokes in Hindi: आज कल लोग बढ़ते काम के दबाव की वजह से जल्द ही थक जाते हैं और काम की वजह से वह तनाव का शिकार होता है। आप हंसी से अपनी थकावट और तनाव दोनों को दूर कर सकते हैं। हंसने से आप तरोतजा महसूस करेंगे और  आपका मन सकारात्म सोचेगा। आप हंसने में जोक्स और चुटकुले की मदद ले सकते हैं। हम कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

टीनू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बस के ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क है?
स्टूडेंट- कंडक्टर सोया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा,
ड्राइवर सोया तो सबका टिकट कट जाएगा..

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू - दुखी होकर बैठा था
पिंटू ने पूछा क्या हो गया इतना परेशान क्यों है
चिंटू - यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
पिंटू - क्यों?
चिंटू -चिंता से यार
पिंटू - किस बात की चिंता है यार तुझे?
चिंटू -बाल झड़ने की।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मोनू एक घने जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया
मोनू  को गुस्सा आया और पैर को आगे करके कहा- ले काट ले जितना काटना है काट ले
सांप ने फिर एक-दो बार काटा और थक कर कहा- अबे तू इंसान है या भूत
मोनू - मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा ये पैर नकली है...

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक चतुर महिला ने फेसबुक पर लिखा...!
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल...
शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेती हूं...!
मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेती हूं...!
और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देती हूं...!


 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
मोनू बाथरूम से निकला तो भी उसके हाथ में फोन था
सोनू  -हमेशा फोन में लगा रहता है
मोनू -सॉरी यार 
सोनू  -तू जब फ्री होता है तो क्या करता है
मोनू -फोन चार्ज करता हूं
मोनू  -और फ्री कब होता है
जब फोन की बैटरी खत्म हो जाती है
सोनू बेहोश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक बार टीटू  को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये 
अकबर - कौन हो तुम?? 
टीटू-  महाराज मैं पप्पू हूं 
अकबर - इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे?? 
टीटू - कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए) 
अकबर - सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो 
टीटू - महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें