फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या? लड़के वालों ने दिया गजब का जवाब

Wed, 21 Sep 2022 03:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes in Hindi: वर्तमान समय में इतनी भागभाग है कि इंसान के लिए हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो इस भागमभाग जिंदगी में भी स्वस्थ रहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना जरूरी है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा
लड़की- मैं बाबा नहीं बेटी हूं
भिखारी-भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी
लड़की- अरे मेरा नाम पूजा है
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे पूजा बेटी
लड़की- मेरा पूरा नाम है पूजा शर्मा
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी पूजा शर्मा
लड़की- घर में मुझे प्यार से राजकुमारी कहते हैं
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी राजकुमारी पूजा शर्मा     
लड़की- हम्म ये हुई ना बात, माफ़ करो बाबा घर पे कोई नहीं है।
भिखारी बेहोश।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का..
रिश्ता वही, सोच नई..
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पिंटू - एक दिन हलवाई की दुकान पर गया और जी भरकर जलेबी खाई...
दुकानदार- अरे कहां जा रहे हो जलेबी के पैसे तो देते जाओ...
पिंटू - पैसे तो नहीं हैं मेरे पास...
फिर क्या दुकानदार ने पिंटू को जमकर धोया...
पिटाई होने के बाद पिंटू बोला...अगर इतने में ही मिलती हैं तो इसी भाव एक किलो जलेबी और तोल दो...
दुकानदार बेहोश...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा चिंटू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा टिंकू जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा पिंटू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर पिंटू बोला- और ये रहे हमारे सर जो अब दुनिया छोड़ कर चले गए हैं। 
इसके बाद पिंटू को सर ने खूब तोड़ा

..
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को तांत्रिक बाबा को फोनकर अजनबी लड़की बोली...
सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,
तांत्रिक बाबा-हेलो, कौन?
लड़की-भरो, मांग मेरी भरो...
तांत्रिक बाबा बिस्तर से उठकर बोला-क्या सही में मुझसे शादी करोगी?
लड़की-इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के लिए 1 दबाएं।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक मरीज डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- अब कैसी तबियत है, आपकी
मरीज- पहले से ठीक है,लेकिन एक समस्या हो गई है....
डॉक्टर- क्या हो गया, खुलकर बताओ
मरीज-आपकी दी दवाई से हाल तो ठीक हो गया, लेकिन मेरी चाल बिगड़ गई.......
डॉक्टर बेहोश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी। 
चिंटू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास? 
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें