फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : चाचा चौधरी से भी तेज चलता है इस दुकानदार का दिमाग, चोरी करने आए शख्स को फंसा दिया

Fri, 07 Dec 2018 04:17 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर एक ज्वैलरी शॉप में चोरी का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। दरअसल, थाईलैंड में एक ज्वैलरी शॉप में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
थाईलैंड में एक चोर ज्वैलरी शॉप में घुसा और सोने की चेन चुराकर भागने लगा, लेकिन चोर के अंदर घुसते ही मेन गेट लॉक हो गया था जिसकी वजह से चोर भाग नहीं सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 नवंबर को शाम 6 बजे ये घटना हुई। सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
वीडियो में देखा जा सकता है कि थाईलैंड के चौनबुरी इलाके के ज्वैलरी स्टोर में एक शख्स घुसता है और सोने की चेन दिखाने के लिए कहता है। वह चेन जैसी कोई चीज पसंद करता है और अपने गले में पहनकर बाहर भागने की कोशिश करता है। लेकिन दुकान का दरवाजा नहीं खुलता है और चोर पकड़ में आ जाता है।

4 of 6
thief - फोटो : social media
चोर का नाम सुफाचाई पंथोंग बताया जा रहा है। 27 वर्षीय पंथोंग ने सोने की चेन पहनी और ऐसे दिखाने की कोशिश की जैसे उसे दुकान पर कुछ समझ नहीं आया। जैसे ही मालिक की नजर पड़ी तो वो भागने लगा, लेकिन मेन गेट बंद था, ऐसे में चोर वापस आया और चेन लौटा दी।  
विज्ञापन

5 of 6
दुकान के मालिक जराय नितिकरुण ने कहा कि मुझे शुरुआत में ही लग गया था कि ये चोर है और चोरी करने के लिए आया है। मैंने रिमोट के जरिए दरवाजे को लॉक कर दिया, जिसके बाद दुकान के मालिक ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें...

6 of 6
thief
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें