Honey Bee
- फोटो : BBC
बाढ़ से बर्बादी
कुछ महीने बाद वेस्ट वर्जीनिया में आई भयंकर बाढ़ ने एरिक ग्रैंडन के जीवन की शांति फिर से भंग कर दी।ग्रैंडन की कॉलोनी में 50 फीट ऊंची बाढ़ आई। उनकी मधुमक्खियों के छत्ते बर्बाद हो गए। बाढ़ का पानी उतरा तो छत्ते की कुछ पेटियां दो मील दूर मिलीं।वह कहते हैं, "वह सब कुछ खो देने जैसा था। मुझे अभी-अभी एक सहारा मिला था, लेकिन एक झटके में वह मुझसे छिन गया।""यह ऐसा था जैसे आपको कोई जीवन रक्षक दवा मिली हो। आप धीरे-धीरे ठीक हो रहे हों और फिर अचानक वह दवा आपसे छीन ली जाए।
"ग्रैंडन के मेंटर और उनके साथी मधुमक्खी पालकों ने एक बार फिर उनकी मदद की। मेंटर ने उनको तीन फोन कॉल किए। उन्होंने ग्रैंडन को 20 नये छत्ते दिए। कैलिफोर्निया से उनके लिए रानी मक्खी भेजी गई और जॉर्जिया के एक फार्म ने उनके सामने 3,60,000 मधुमक्खियां देने का प्रस्ताव रखा।
ग्रैंडन को नई मधुमक्खियों की पेटी मिली तो उनकी खुशियां लौट आईं। वह कहते हैं, "आप कह सकते हैं कि मेरी थेरेपी फिर से शुरू हो गई। मैं बता नहीं सकता कि जब मधुमक्खियों के नये छत्ते मुझे मिले तो मुझे कैसा लगा।""वे लोग मुझे नहीं जानते थे कि मैं कौन हूं, लेकिन उनको लगा होगा कि शायद मैं इस योग्य हूं कि मुझे बचाया जा सके।"