फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: दामाद ने ससुर को बताई अपनी खूबी, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Wed, 11 Feb 2026 09:30 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए भी हंसना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

दामाद- पहले मैं दस लोगों की आवाज निकाल लेता था
ससुर- फिर क्या हुआ?
दामाद- आपकी बेटी से शादी हो गई,
फिर अपनी आवाज भी बंद हो गई.....
विज्ञापन

2 of 5
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़के और लड़की में हुआ जबरदस्त झगड़ा
लड़का- तू काली मोटी, काली कलूटी, दांतली कही की
लड़की- तू नशेड़ी, शराबी कही का
लड़का- मैं तो कल सुबह ठीक हो जाऊंगा
पर तू सारी उम्र ऐसी ही रहेगी.....


लड़की- तुम्हें मेरी याद आती है?
लड़का- जितनी तुम याद आती हो, 
अगर उतने परीक्षा में उत्तर आते तो
आज मेरे पास सरकारी नौकरी होती....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत महिला से पूछा-
परसों रात तुम कहां थीं?
महिला- अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- और कल रात?
महिला- दूसरे पड़ोसी के साथ
वकील- तो फिर आज का क्या प्रोग्राम है?
इतने में दूसरा वकील चिल्लाया- Objection my lord
यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है.....
 

Jokes: अगर धरती से 100 किलो सोना निकालो तो क्या बचेगा? चिंटू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती हो गई बंद


Chutkule In Hindi: पत्नी के साथ खतरनाक खेल में फंसा पति, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दो लड़कियां आपस में लड़ रही थीं
उनको आपस में लड़ता देख एक शराबी वहीं रुक गया
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए
दूसरी लड़की- नहीं भगवान करे तेरी हो जाए
इतने में शराबी बोला- मैं रुकूं या जाऊं?


एक काला आदमी मरने के बाद स्वर्ग गया
स्वर्ग में उसे परी मिली और बोली- तुम कौन हो?
काला आदमी परी को इम्प्रेस करने के लिए बोला-
मैं टाइटैनिक का हीरो हूं
परी- टाइटैनिक डूबी थी, जली नहीं थी..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
गोलू (भोलू से)- एक सत्य कटू वचन बोलूं?
भोलू- बोल भाई
गोलू- लड़का कितना भी बिजी क्यों न हो, 
मगर पास से गुजरती हुई लड़की को 
देखने के लिए वक्त निकाल ही लेता है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें