फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया दामाद, पढ़िए वायरल हो रहे मजेदार जोक्स

Wed, 01 Jul 2026 04:41 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Today Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं, वायरल हो रहे मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है,
वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया,
मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा -
क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
दामाद- बस ये दोनों चली जाएं तो,
मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- पापा मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बन रही है,
मैं क्या करूं?
पापा- बेटा ये सुख हमारे खानदान में लिखा ही नहीं है
चिंटू बेहोश.....


पप्पू- पापा जैसे आप मुझे मारते हो,
क्या दादा जी भी आपको मारते थे?
पिता- हां बेटा
पप्पू- तो ये खानदानी पागलपन कब तक चलेगा? 
विज्ञापन

3 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
देवर (भाभी से)- भैया बहुत शरीफ हैं, 
भाभी- वो कैसे?
देवर- भैया जब भी किसी लड़की की तरफ देखते हैं,
तो अपनी एक आंख बंद कर लेते हैं....

Chutkule In Hindi: पति से मिलने जेल गई महिला ने जेलर से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप


Jokes: पानी के जहाज में डूबते पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
भिखारी (महिला से)- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा
महिला- मेरे पास कुछ नहीं है
भिखारी- बस 5 रुपये का सवाल है
महिला- हां पूछो, क्या पता मुझे आता हो...


टीटू- मम्मी आप कहती हैं कि परियां उड़ती हैं,
फिर पड़ोस की आंटी क्यों नहीं उड़ती?
मम्मी- वह कब से परी हो गई?
टीटू- पापा, आंटी को परी कहते हैं
मम्मी- फिर तो आज परी के साथ तेरा पापा भी उड़ेगा....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था,
मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें