फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: पति से मिलने जेल गई महिला ने जेलर से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

Wed, 01 Jul 2026 04:05 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

New Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है, साथ ही साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर इन जोक्स को पढ़कर जोर-जोर से हंसिए। 

एक औरत अपने पति से मिलने जेल गई
वहां से बाहर आने पर उसने जेलर से कहा- 
तुम लोग मेरे पति से इतना काम क्यों करवाते हो?
जेलर- कौन सा काम मैडम?
वो तो सिर्फ खाता है, पीता है और सोता है
औरत- तो क्या मेरे पति झूठ बोल रहे हैं कि
वो सुरंग खोद रहे हैं......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पत्नी- लोग कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर बनाई जाती हैं
पति- लेकिन नीचे जोड़ियों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि,
ऊपर भी ढंग से काम नहीं हो रहा है.....


पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए
डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू 10 दिन से अस्पताल में भर्ती था
डॉक्टर- तुम कल अपने परिवार वालों से मिल सकते हो?
चिंटू- लेकिन मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी कह रहा हूं..... 

Hindi Jokes: जब एक पढ़े लिखे आदमी को मिली अनपढ़ साली, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

Hindi Jokes: पोते से दादा- अंदर से जरा मेरे दांत लेकर आना, पढ़िए वायरल फनी जोक्स

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
देवर बंदूक लेके दरवाजे पर खड़ा था
भाभी- बंदूक लेके दरवाजे पर क्यों खड़े हो?
देवर- शेर का शिकार करने जा रहा हूं
भाभी- तो जाते क्यों नहीं?
देवर- क्योंकि बाहर कुत्ता खड़ा है......


भाभी- चाय बनाऊं तुम्हारे लिए?
देवर- हां
भाभी-अदरक वाली
देवर- हां
भाभी- तुलसी डालू?
देवर- हां
भाभी- पुदीना डालू?
देवर- एक काम करो भाभी, राई और जीरा 
डाल कर तड़का भी लगा दो....... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
बीवी से परेशान पति एक दिन पंडित जी के पास पहुंच कर बोला-
एक बात बताइये, ये जन्म-जन्म का साथ वाली बात सच है क्या?
पंडित- हां बेटा सौ फीसदी सच है
पति- मतलब मुझे अगले जन्म में भी यही पत्नी मिलेगी
पंडित- हां बिलकुल
पति- हे भगवान, फिर तो खुदखुशी करने से भी
कोई फायदा नहीं….


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें