Funny Jokes: आजकल लोगों के जीवन में काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि उनके पास अपने लिए और हंसने मुस्कुराने का समय भी नहीं होता है। ऐसे में लोग तनाव जैसी समस्या का शिकार हो जाते हैं। इसलिए हर किसी के लिए हंसना-मुस्कुराना काफी जरूरी होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव भी दूर रहता है। स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
संता ने बताया नंबर वाला चश्मा उतारने का घरेलू उपाय...
पहले दायें हाथ में दायीं डंडी पकड़ें,
फिर बायें हाथ में बायीं डंडी पकड़ें,
धीरे से चश्मा आगे की तरफ खींचें,
चश्मा उतर जाएगा।