Funny Chutkule: हंसने-मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और चेहरा चमकता रहता है। हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर हम सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- कहां हो?
पति- घर पर।
पत्नी- कैसे मान लूं, चलो मिक्सर चलाओ
पति ने मिक्सर चलाया (कुछ ही सेकेंड बाद)
पत्नी- चलो ठीक है। आराम से रहना।
(पत्नी मायके से दो दिन पहले ही घर लौट आई)
पत्नी (बच्चों से)- पापा कहां हैं?
बच्चे- पता नहीं, मम्मी। आपके जाने के बाद मिक्सर लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
पप्पू- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है।
टीचर निकल क्लास से
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
चाची- और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है?
टीटू- बस अंकल, चलते चलते बहुत दूर चली गई मुझसे.
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी (गुस्से में)- मैं घर छोड़कर जा रही हूं…
पति (गुस्से में)- हां 'जान' छोड़ो अब
पत्नी: बस आपकी यही 'जान' कहने की आदत ना हमेशा मुझे रोक लेती है...
पंडित जी ने कुंडली मिलाई...36 के 36 गुण मिल गए...
लड़के वालों ने मना कर दिया।
लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे...
जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं...?
लड़के वाले- हमारा लड़का बिल्कुल नालायक है।
अब क्या बहू भी उस जैसी ले आएं...!!