Hindi Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी और काम के दबाव के कारण लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है। लेकिन सेहत के लिए जितना जरूरी अच्छा खाना होता है उतना ही खुल कर हंसना जरुरी होता है। इसलिए कोशिश करें हर दिन आप कम से कम 5 मिनट तो जरूर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से आपको अच्छी नींद भी आती है। सोशल मीडिया पर हर रोज नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जिन्हें पढ़ने के आपको हंसी आ जाएगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही वायरल जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे। आइए चलते हैं हंसने हंसाने के इस मजेदार सफर पर...
दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है।
देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है।