फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बंता- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों लेकर आए हो? संता ने दिया गजब का जवाब

Tue, 15 Aug 2023 04:46 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Funny Jokes: आज के समय में खुद को स्वस्थ रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले तनाव से कई बार लोग अवसाद जैसी समस्या शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन सभी परेशानियों से बचकर रहना चाहते हैं तो आपको दिन में थोड़ा समय अपने लिए निकालकर जरूर हंसना चाहिए। हंसी-मजाक करने से हमारा मूड फ्रेश रहता है और हमारे आसपास के लोग भी काफी खुश रहते हैं। हंसने-मुस्कुराने के लिए जोक्स और चुटकुलों से बढ़िया विकल्प शायद ही कुछ और है। यही वजह है कि हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लाते रहते हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला-  नया फोन कब खरीदा?
संता- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है। 
बंता- गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते,  आज मौका मिला तो उठा लाया। 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......
आपकी फ्री में खोद दूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
परीक्षा में सवाल आया था, चैलेंज किसे कहते हैं? 
लल्लू ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और आखिरी पेज पर लिखा- 
अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया।
गप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया।
गप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया।
गप्पू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- पढ़ ले बेटा पढ़ ले, दसवीं के बाद तो ऐश है।
बच्चा- पागल मत बनाओ पापा, अभिषेक बच्चन ने शादी कर ली है।
तो अब पढ़कर क्या ही फायदा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें