फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: संता ने बताया लोगों को सुबह जल्दी उठाने का तरीका, जानकर छूट जाएगी हंसी

Fri, 16 Aug 2024 01:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : istock
Viral Jokes: आज के समय में मानसिक तनाव और अवसाद जैसी परेशानियों से बचना एक बड़ी चुनौती बन गया है। अगर आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो आपको हर दिन हंसने और मुस्कुराने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। हंसने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जिसकी मदद से हम बड़ी से बड़ी समस्या का भी सामना कर लेते हैं। आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए जोक्स पढ़ते हैं और हंसते हैं...

लड़की का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर - आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की - क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर - नहीं इनको काटना पड़ेगा।
लड़की - ओह! नो अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर - धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा।
लड़की - अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है।
दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है,
और उस दुकान पर लिखा था-
"बिका माल वापस नहीं होगा"।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न?
पति- हां... वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की 'पूजा' पहले हुई।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो?
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता।
मास्टर जी बेहोश।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
अगर कोई सबह-सुबह उठने में नखरें दिखाए,
तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा, 
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
मंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो 
सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें