फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता ने शादी के लिए दी ऐसी सलाह, जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sat, 16 Dec 2023 11:58 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes: हंसना-हंसाना हमारे सुखद जिंदगी का जरूरी हिस्सा है, रोज खूब खुल कर हंसिए। अगर आप हंसते रहेंगे तो कई सारी परेशानियों का एहसास भी नहीं होगा, जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा और समस्याएं कैसे आएंगी और चली जाएंगी आपको पता भी नहीं चलेगा। हंसने से मन प्रसन्न रहता है, काम करने की ऊर्जा बनी रहती है साथ ही ये शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत आवश्यक है। जोक्स-चुटकुले इसमें आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। तो हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ शानदार जोक्स जो आपके चेहरे पर हंसी ला देंगे और कुछ पल के लिए ही सही आप परेशानियों को भूल जाएंगे। 

डॉक्टर- कैसे हो? 
शराब पीना बंद किया या फिर नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
शीटू- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
टीटू- क्यों?
शीटू- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- शादी हमेशा अच्छा खाना
पकाने वाली से करना चाहिए...क्योंकि...
शादी के बाद प्यार कम हो
सकता है, भूख नहीं...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सिंटू- बिंटू, जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है।
सारा घर हिल रहा है 
बिंटू- ओए, चुपचाप जाकर सो जा, 
घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा।
हम तो किराएदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, 
तभी उसके हाथ में धर्मपत्नि का ग्यारहवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड आया।
नम्बरों के नीचे चरित्र प्रमाण पत्र पढ़कर अभी तक बेहोश है
लिखा था नेहा एकदम 'मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा' है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें