फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता और बंता के मजेदार जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 01 Dec 2022 02:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
संता और बंता के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Santa aur Banta Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में खुश रहना और तनाव मुक्त रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप खुश रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

चिंटू- तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो? 
पिंटू- मैं 6 सेब खा सकता हूं।
चिंटू- गलत, तुम सिर्फ 1 सेब खा सकते हो, क्योंकि जब तुम दूसरा खाओगे तो तुम्हारा पेट खाली नहीं होगा।
पिंटू- Wow superb joke... मैं अपने दोस्तों को सुनाऊंगा 
चिंटू-पप्पू से - तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो? 
पप्पू- मैं 3 सेब खा सकता हूंय़
चिंटू- पागल …6 बोलता तो मस्त जोक सुनता। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जीजा और साला आपस में बात कर रहे थे
साला- जीजा जी, मुझे शादी नहीं करनी
मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
जीजा- अरे साले जी कर लो शादी! फिर एक ही औरत से डर लगेगा,
बाकी सब अच्छी लगेंगी

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी ने एक बोर्ड देखा बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/- 
पत्नी खुश हो के अपने पति से- मुझे Rs..500 दो, में 50 साड़ी खरीदुंगी।
पति- अरी ओ बीरबल की मां, प्रैस करने वाले की दुकान है वो

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला ने अपनी मां के पास जाती है और कहती है- 
महिला- मां जी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया…. 
मां- कोई बात नहीं, ये तो हर पति-पत्नी में होता रहता है।
महिला- वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइये अब लाश का क्या करना है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो? 
मोनू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं 
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।

आज के मजेदार जोक्स: शराब पी रहे दो समधी ने ऐसे दिखाए संस्कार, चुटकुले पढ़कर हंसते रहेंगे आप
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है, 
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं, क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...? 
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...? 
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भगवान- स्वर्ग में स्वागत है आशा है आपने अच्छा जीवन बसर किया होगा !
आदमी- वो तो सब ठीक है जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं.. वाली टीम कौन हैंडल करता है उससे बात करनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें