फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संना ने बंता के सवाल का दिया गजब जवाब, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 19 Jan 2023 02:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: अच्छी हवा, अच्छा खानपान की तरह किसी भी इंसान को सेहतमंद रखने में हंसी की बड़ी भूमिता होती है। अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपसे दूर रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब...
पत्नी- मैं अपने मायके चली जाऊंगी।
पति- अहो भाग्य हमारे...!
पत्नी- बाद में तुम्हें हैरान करने वाला कोई नहीं होगा...
पति- अहो भाग्य हमारे...!
पत्नी- मै सुसाइड कर लूंगी...
पति- अहो भाग्य हमारे...!
पत्नी- बाद में मुझे याद कर आंसू बहाओगे...
पति- अहो भाग्य हमारे...!
पत्नी- जाओ.. सभी बातों में तुम्हारा अच्छा भाग्य है, तो मैं सुसाइड नहीं कर रही!
पति- दुर्भाग्य हमारे...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
संता बंता के घर खाना खा रहा था।

बंता- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?

संता- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू अपनी नई नवेली बीवी के साथ सब्जी खरीदने गया...
सब्जी वाला- भैया, बहूरानी काफी पढ़ी-लिखी लगती हैं!
पप्पू (इतराते हुए) बोला- एमबीए किया है इन्होंने...
पर तुमने कैसा जाना? 
सब्जी वाला- थैले में टमाटर नीचे और कद्दू
ऊपर जो रख रही हैं...!!!
पप्पू बेहोश...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया, तो लड़की ने पप्पू को खूब पीटा।

चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, और बहुत घसीट-घसीट के पीटा।

पप्पू उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला, 'तो फिर मैं इंकार समझूं।


 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक भाई साहब दिल्ली गए और रेलवे स्टेशन
पर अखबार वाले से कहा -
भाई एक अखबार देना...!

अखबार वाला- हिंदी या अंग्रेजी..?

जाट- भाई कोई सा दे दे,
मने तो रोटी लपेटनी है...!

Latest Jokes: जीजा से साली- कौन सी एयरलाइंस में पायलट हैं आप? जवाब सुनकर हो गई बेहोश
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पहला दोस्त- खुशी और अफसोस की मिक्स फीलिंग कब आती है...?

दूसरा दोस्त- मुझे क्या पता, तू ही बता दे।

पहला दोस्त- जब स्कूल में साथ पढ़ी हुई लड़की बोल दे कि 
मैं उन दिनों तुमको बहुत पसंद करती थी...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का लड़की को अपनी कार में बैठा कर ले जा रहा था...

लड़की– हम कहां जा रहे हैं...?

लड़का– लॉन्ग ड्राइव पर...

लड़की– पहले क्यों नहीं बताया...?

लड़का– मुझे खुद अभी पता चला...

लड़की– कैसे...?

लड़का– क्योंकि ब्रेक नहीं लग रहा है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें