फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: बंता से संता- मेरे पास अनार है, चकरी है, फुलझड़ी है, तेरे पास क्या है? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 24 Oct 2022 03:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
 Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने की वजह से आप मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- मेरे पास अनार है, चकरी है और फुलझड़ी है..., तुम्हारे पास क्या है?
बंता- मेरे पास माचिस है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप? 
पति- तुम्हारी फेवरिट आइसक्रीम या तुम्हारी फेवरिट चॉकलेट खा लेता हूं और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो? 
पत्नी- मैं भी एक क्वॉर्टर और तीन सिगरेट पीने के बाद एक पैकेट गुटखा खा लेती हूं।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा - तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो, 
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या? 
चिंटू बहुत ही शरारती था।
बोला - तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था...! 
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं...? 
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...! 
पंडित जी- कौन सा शब्द...? बुजुर्ग- वही, 
जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...! 
पंडित जी बेहोश...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें