Funny Chutkule in Hindi: आज की आपाधापी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि उसके पास अपने परिवार के साथ बैठकर अपने दिल की बात कहने का समय भी नहीं है। इसलिए इस व्यस्त लाइफ में हंसना हमारे लिए बेहद जरूरी हो गया है। जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप कभी भी सो सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पप्पू डॉक्टर के पास मेडिकल चेकअप करवाने गया।
डॉक्टर ने पप्पू का पूरा चेकअप किया फिर बोला-बहुत दुःख भरी खबर है
आपकी एक किडनी फ़ैल हो गई है !
यह सुनकर पप्पू रोने लगा बहुत ही रोया
डॉक्टर ने काफी देर ढाढस बंधाया, तब जाकर कहीं शांत हुआ।
फिर बोला- ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ??
डॉक्टर बेहोश