फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: जब बर्थडे पर लेखक की पत्नी ने मांगा ऐसा गिफ्ट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 15 Aug 2022 03:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule in Hindi: वर्तमान समय में हम सभी को हर दिन हंसने की जरूरत है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ रहता है। हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर नियमित रूप से हंसना चाहिए। आप दफ्तर में हो या घर पर कहीं पर भी हंस सकते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर अकेले में भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक लेखक की नई शादी हुई
बीवी की बर्थडे पार्टी पर ..
लेखक- मैं तुमको एक बुक गिफ्ट करना चाहता हूं
बताओ तुम्हारी फेवरेट बुक कौन सी है?
बीवी- आपकी चेकबुक
लेखक बेहोश

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं। 
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझसे अभी मिलने आ सकती हो, 
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में कैसे आ सकती हूं

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी.. 
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया.. 
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है? 
पप्पू- जेबरा 
टीचर- कैसे? 
पप्पू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? 
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
गोलू- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं? 
मंटू- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे। 
गोलू- कोई बड़ी चीज बता... 
मंटू- एमआरएफ का टायर दे दे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें