Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। आज हम आपको हंसाने के लिए सास-दामाद के कुछ मजेदार जोक्स ( Funny Jokes) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
घरजमाई बने दामाद ने खाना खाने के समय अपनी सास से कहा,
सासु मां आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
दामाद- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं,
कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...