फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: सास से दामाद- आपकी बेटी ने मुझे घर से निकाल दिया, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 07 Apr 2026 01:31 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Comedy Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। उसके लिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए भी वक्त नहीं होता है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए, जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए ऐसे में हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

सास- कहां से आ रहे हो, दामाद जी
दामाद- आपकी बेटी ने मुझे घर से निकाल दिया
सास- क्यों?
दामाद- बोली, कुछ बनकर ही आना
सास- फिर
दामाद- मैं 2 घंटे बाद बेशर्म बनके वापस आ गया.....


सास- आपको पता है, दामाद जी
औरतों को जीवन में बस चार सुख चाहिए
दामाद- वो क्या?
सास- सुंदर काया, पर्स में माया, घर में आया और
एक आवाज में पति बोले- मैं अभी आया.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- जब तुम्हे पता था की गाड़ी लड़की चला रही है तो
रोड़ से थोड़ा दूर रहना था न
चिंटू- कौन सा रोड़? डॉक्टर साहब
मैं तो अपने खेत में बैठा बीड़ी पी रहा था.......
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : Freepik
बेटा- मां लव मैरिज करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या?
मां- बेटा तू जरुर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा और ये सब
तुझे उसी डायन ने कहा होगा, ये लड़कियां तो बस लड़कों को 
फंसाने में लगी रहती हैं, जहां अच्छा लड़का दिखा वहीं शुरू, 
बच के रहना इनसे, मक्कार होती हैं ये
बेटा- ऐसा कुछ नहीं है मां, वो तो पिताजी बता रहे थे कि 
आप दोनों की लव मैरिज है
बेटे की बात सुनकर मां की बोलती बंद हो गई.....

Chutkule In Hindi: देवर-भाभी में हुआ जबरदस्त झगड़ा, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Jokes In Hindi: पप्पू से गप्पू- यार बीवी के गुस्से को शांत करने का कोई उपाय बता, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में सफर करते लड़के ने पास में बैठी लड़की से पूछा-
क्या मैं आपके पास पड़ी बोरी पर बैठ जाऊ?
लड़की- नहीं, खरबूजे फट जाएंगे
लड़का- अच्छा तो इसमे खरबूजे हैं?
लड़की- नहीं, इसमें कील है
खरबूजे तो आप के फटेंगे.....


लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं
लड़की- मैं तुमसे बड़ी हूं
लड़का- सॉरी, मैं आपसे प्यार करता हूं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
तलाक के बाद जज ने भरण-पोषण के लिए आदमी को आधी सैलरी
देने का फैसला दिया, तो पति लोटपोट होकर हंसने लगा
जज ने आदमी से पूछा- इसमें इतना खुश होने वाली क्या बात है?
पति- पहले पूरी रख लेती थी......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें