फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: सास के सिर में दर्द होने पर दामाद ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 30 Nov 2025 09:29 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। इसी बात पर हम आपके लिए कुछ मजेदार और चुटीले चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा। तो चलिए, बिना देर किए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का छोटा सा सफर।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दामाद- क्या हुआ सासू मां 
सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है
दामाद- सिरदर्द होने पर कुछ देर
अपनी बेटी से बात किया करो मांजी
सास- ऐसा क्यों?
दामाद- आपने सुना तो होगा मांजी,
जहर ही जहर को मारता है....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो
लड़की- कुछ नहीं है बाबा, माफ करो
भिखारी- कुछ नहीं तो अपना मोबाइल नंबर ही दे दो,
बाबा दुआ भी करेगा और मैसेज भी....


पंडित जी- बच्चा जीवन के पहले 40 साल बहुत कष्ट भोगोगे
चिंटू- पंडित जी, उसके बाद?
पंडित जी- फिर आदत पड़ जाएगी, सह लोगे.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर ने खांसी के एक मरीज को दी मोशन लगने की दवा 
मरीज- आपने मुझे खांसी की दवा की जगह
मोशन की दवाई क्यों दी?
डॉक्टर- अब तुम खांसने से पहले सौ बार सोचोगे...... 
 

Today Funny Jokes: पत्नी ने मांगा पति से तलाक, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
हलवाई ने अंग्रेज को बताया दही का मतलब
अंग्रेज- What Is This?
हलवाई- ये दही है साहब
अंग्रेज-  What Is Dahi?
हलवाई- Milk Sleep At Night And
Morning Become Tight.... 


गांव के एक चाचाजी अस्पताल में भर्ती थे,
बोतल चढ़ाने के लिए नर्स आई
चाचाजी ने नर्स से पूछा- ये किस की बोतल है?
नर्स- इसके अंदर विटामिन होते हैं,
जिससे आपको भोजन जितनी शक्ति मिलेगी
चाचाजी- इसके बाद मुझे छाछ की बोतल चढ़ा देना, 
मुझे भोजन करने के बाद छाछ पीने की आदत है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये दिए,
मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरुरत है तो बताओ,
वो तुम्हें कितने रुपये वापस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं सर
टीचर- क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जानता हूं सर, पर आप मेरे दोस्तों को नहीं जानते.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें