फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: पत्नी ने मांगा पति से तलाक, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर खूब हंसेंगे आप

Sun, 30 Nov 2025 09:03 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

पत्नी- तंग आ गई हूं मैं, रोज-रोज की किच-किच से
बस अब मुझे तलाक चाहिए
पति- अच्छा, पहले ये लो चॉकलेट खाओ
पत्नी- मना रहे हो तुम मुझे?
पति- अरे नहीं रे पगली, मेरी मां कहती है कि
शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए.....


पति- आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है?
पत्नी- बाहर बर्गर खाने के लिए इतना बड़ा मुंह खोल लोगे, 
लेकिन घर पर पत्नी और रोटी दोनों पतली चाहिए.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
टिंकू- यार मेरी बीवी बहुत गुस्सा करती है
रिंकू- मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती
टिंकू- तुमने क्या इलाज किया
रिंकू- एक दिन गुस्से में थी, मैंने कह दिया कि
बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है,
बस वो दिन है और आज का दिन है,
तेज आवाज तक में बात तक नहीं करती.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,  
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए?
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है?
लड़का- इलेक्ट्रिकल।
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा, क्योंकि मैं मेकेनिकल से था.....

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा? 
मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे.....


पत्नी- शादी से पहले तो तुम कहते थे कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा
अब क्या हुआ?
पति- सच बताऊं?
पत्नी- हां बताओ
पति- मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- हमारी मातृभाषा है, पितृभाषा क्यों नहीं?
चिंटू- क्योंकि माताजी ने पिताजी को कभी
बोलने ही नहीं दिया.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें