जिंदगी में खुश रहने के लिए हमेशा किसी बड़ी वजह का इंतजार नहीं करना चाहिए। कई बार चाय की एक प्याली, परिवार के साथ बिताए कुछ पल या किसी की कही छोटी-सी मजेदार बात भी चेहरे पर मुस्कान ले आती है। आज की व्यस्त दिनचर्या में लोग काम, जिम्मेदारियों और तनाव के बीच इतने उलझे रहते हैं कि हंसना-मुस्कुराना कहीं पीछे छूट जाता है। लेकिन रोजाना हंसना हमारे लिए बेहद जरूरी है। हंसी न सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि तनाव से राहत देने और दिनभर के मूड को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। तो चलिए पढ़ते हैं सास-बहू के कुछ नए जोक्स, जिनके जवाब आपको जरूर हंसाएंगे।
सास - बहू, तुम हर काम की तस्वीर क्यों खींचती रहती हो?
बहू - मम्मी जी, ताकि बाद में कोई यह न कहे कि मैंने कुछ किया ही नहीं।
सास - तो मेरी भी एक तस्वीर खींच दो।
बहू - आपकी क्यों?
सास - ताकि सबको पता चले कि काम करवाने वाला भी घर में मौजूद है!