Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
घर में नई नवेली दुल्हन के आने पर सास ने समझाया,
देख बहु इस घर के नियम-कानून अच्छे से समझ ले
मुझे इस घर की प्रधानमंत्री, ससुर को राष्ट्रपति,
पति को गृहमंत्री और अपनी ननद को योजना मंत्री समझना
अब तू बोल तू कौनसा विभाग लेगी?
बहू- मांजी मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर,
आपकी सरकार गिराने की कोशिश करुंगी....
सास- बहू क्या कर रही हो?
बहू- अपनी सहेलियों को हग डे विश कर रही हूं
सास- पोते ने भी चड्डी में हग डे मना लिया है,
थोड़ा उधर भी ध्यान दे देना.....