फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: सास- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है? बहू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 04 May 2022 01:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: सेहतममंद और फिट रहने के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। जो लोग जिंदगी में खुश रहते हैं और खुल कर हंसते हैं वो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हंसने से हम कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। हम कभी भी और कहीं भी हंस सकते हैं। हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

सांता ने तेज गाड़ी चलाकर 25 लोगों को उड़ा दिया।
जज- तुमने 25 लोगों को उड़ा दिया,
तुम्हें अपनी सफाई में क्या कहना है?
संता- मैं गाड़ी तेज चला रहा था, पर मैंने जब ब्रेक मारी तो पता चला कि ब्रेक फेल है। 
फिर मैंने सामने देखा तो 2 आदमी जा रहे थे, और दूसरी ओर 1 बारात जा रही थी तो आप ही बताओं मैं गाड़ी किधर मोड़ता? 
जज- सिम्पल सी बात है, जिस तरफ 2 आदमी थे, नुकसान कम होता…
संता- बिलकुल सही… मैंने भी यही सोचा पर वो 2 आदमी मेरी गाड़ी देखकर बारात में घूस गये। 
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी... 
सास (फ्रिज खोलती है)- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है? 
बहू- मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रखें। 
सास बेहोश...
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया... 
सपना- कौन है? 
लड़का- मैं हूं? 
सपना- मैं कौन? 
लड़का अरे बेवकूफ, तू सपना और कौन। 

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

गोलू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं? 
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू 
गोलू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार देवता वाली फीलिंग आ रही है
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बाबा- तुम्हें जीवन में क्या चाहिए। 
सोनू- पैसा चाहिए बाबा
बाबा- पैसों को साइड में रख दो और फिर बताओ तुम्हें क्या चाहिए। 
सोनू- साइड में रखा हुआ पैसा। 
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
शिष्य- गुरूजी, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं
जो गोरी हो, लंबी हो, सुन्दर हो, होशियार हो,
पति को समझती हो
कभी झगड़ा नहीं करती हो ?
गुरूजी- उसे मन का वहम कहते हैं बेटा.. मन का वहम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- उठो सुबह हो गई,
पति- आंख नही खुल रही है, ऐसा कुछ बोलो कि नीद गायब हो जाए।
पत्नी- रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है।
अब बेचारे पति को 3 दिन से नीद नही आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें