फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Funny Jokes: सास- बहू क्या कर रही हो? वजह जान छूट जाएगी हंसी

Tue, 29 Jul 2025 10:01 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

सास- बहू क्या कर रही हो?
बहू- अपनी सहेलियों को हग डे विश कर रही हूं 
सास- पोते ने भी चड्डी में हग डे मना लिया है, उधर भी ध्यान दे देना....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़का और लड़की पिकनिक पर गए 
लड़के को वहां चोट लग गयी और खून बहने लगा
लड़के ने फिल्मों में बहुत बार देखा था, तो वो लड़की की तरफ देखने लगा
उसने सोचा कि लड़की अभी अपना दुपट्टा फाड़ कर बांधेगी
लड़की ने लड़के की तरफ देखा और बोली- सोचना भी मत
6000 का सूट है......

महिला (पुलिस से)- मेरे पति एक हफ्ते से गायब हैं!
पुलिस- उनकी कोई निशानी है?
महिला- जी ये चुन्नू छह साल का और ये मुन्नू चार साल का.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- यार ये शादीशुदा लोग कितना झूठ बोलते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- अपनी एनिवर्सरी पर बोलते हैं कि पता ही नहीं चला
20 साल कैसे निकल गये जबकि इनको पता है, हर दिन कैसे निकलता है..... 
 

Jokes In Hindi: बस में भीड़ को लेकर गोलू ने कंडक्टर से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी शादी की पार्टी में डीजे वाले ने पप्पू ने पूछा- कब तक बजाना है? 
पप्पू- 8-10 पैग तक बजा लो, उसके बाद तो ये सब जनरेटर की आवाज पर भी नाच लेंगे.....

साली (जीजा से)-  मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो
जीजा- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है?
साली- आप चलाना मैं पीछे बैठ जाउंगी.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- हाय राम, आपके सिर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- मेंरे दोस्त ने मेरे सिर में ईंट मार दी
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें