फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: आज मेरे बेटे को हर वो चीज पसंद है, बहू का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद

Sun, 26 Apr 2026 02:21 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Saas Bahu Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।

सास (बहू से)- जब मैं प्रेग्नेंट थी, तब मैंने जो कुछ भी खाया पिया
आज मेरे बेटे को हर वो चीज पसंद है
बहू- मांजी, जो भी हो लेकिन आपको दारु से बचना चाहिए था......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति के साथ कॉफी हाउस में बैठी पत्नी ने कहा-
जल्दी पी लो जी, कॉफी ठंडी हो जाएगी
पति- फिर क्या होगा?
पत्नी- बेवकूफ हो, मेनू कार्ड तो देखो,
हॉट कॉफी- 15 रुपये और कोल्ड कॉफी- 45 रुपये 
पत्नी की बात सुनकर पति के होश उड़ गए.....


पप्पू अपनी पत्नी को लेकर मार्केट गया
रास्ते में उसे एक लड़की ने मुस्कुरा कर हैलो किया 
पप्पू की पत्नी (गुस्से में)- कौन थी वो?
पप्पू- प्लीज दिमाग खराब मत करो,
अभी उसको भी बताना है कि तुम कौन हो?
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर - बच्चों, महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करे
पप्पू- सर एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं,
न हमें आपस में दिखाने देते हैं.....

Hindi Chutkule: डॉक्टर- अपने खाने पर ध्यान दो, पिंकी का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी


Comedy Jokes: स्कूल की टीचर को देखकर दादा ने पोते से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : Freepik

लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली-
जानू, आपका दिल कितना कुरकुरा है
लड़का- अरे पगली, दिल कुरकुरा नहीं है,
जेब में बीड़ी का बंडल पड़ा है......



लड़की ने फेसबुक पर लिखा- 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया- धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझकर पीट दिया......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- जब तुम्हें पता था कि गाड़ी लड़की चला रही है, तो 
रोड़ से थोड़ा दूर रहना था
पप्पू- कौन सा रोड़?, मैं तो खेत में बीड़ी पी रहा था.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें