फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: मैं आपकी घर के काम में मदद करूं, सास का जवाब सुनकर बहू की बोलती हो गई बंद

Wed, 05 Nov 2025 11:38 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....

बहू- मैं आपकी घर के काम में मदद करूं मांजी
सास- क्यों बहू, तेरा नेट खत्म हो गया है क्या?
जवाब सुनकर बहू की बोलती बंद हो गई......


सास (बहू से)- मैं भगवान को बहुत याद करती हूं
बहू- जरुरत से ज्यादा भगवान को मत याद किया करो मांजी,
क्योंकि जिस दिन भगवान ने याद कर लिया तो 
लेने के देने पड़ जाएंगे....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर (चिंटू से)- केले के फायदे बताओ?
चिंटू- सर, केले खाने से हड्डी मजबूत होती है, 
तो वहीं केले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू एक बाबा के पास जाता है
पप्पू- बाबा मुझे एक लड़की बहुत पसंद है, 
मैं उसे कैसे Impress करूं?
बाबा- पहले देख उसे क्या पसंद है और फिर 
उसे वो ला कर दे दे, वो खुश हो जाएगी
पप्पू- बाबा उसे एक दूसरा लड़का पसंद है.....


Latest Jokes: मेरे पास आने से पहले आपने किसी और डॉक्टर को दिखाया था, पप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जाते हैं
बॉयफ्रेंड- सुनो बेबी
गर्लफ्रेंड- चुप रहो, खाते टाइम बात नहीं करते बाद में बताना
खाने के बाद गर्लफ्रेंड बोली- अब बोलो
बॉयफ्रेंड- तेरे खाने की प्लेट में मक्खी पड़ी थी, अब बन हीरोइन......


चिंटू को भोजपुरी बोलने का भूत सवार हुआ
उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भोजपुरी में एक शायरी सुनाई
चिंटू- ताजमहल कउन चीज बा, हम एकरो से बड़ इमारत बनवा देब
मुमताज त मर के दफन भइल रहे, तोके ससुरी हम जिंदे दफना देब...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है, जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खा रही है
मरीज- थोड़ा धीरे बोलियें डॉक्टर साहब, वो बाहर ही बैठी है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें