फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: मेरे पास आने से पहले आपने किसी और डॉक्टर को दिखाया था, पप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Wed, 05 Nov 2025 11:07 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है, इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Chutkule, Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

पप्पू डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल गया
डॉक्टर- आपने मेरे पास आने से पहले किसी और डॉक्टर 
को दिखाया था क्या?
पप्पू- जी, गली के नुक्कड़ पर जो छोटा सा दवाखाना है,
वहां के डॉक्टर को दिखाया था
डॉक्टर- उस झोलाछाप ने जरूर कोई बेवकूफी भरी 
सलाह दी होगी?
पप्पू- जी, उन्होंने कहा कि मैं जाकर आपको दिखाऊं......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बबलू (अपनी प्रेमिका से)- ऐसा करते हैं, हम दोनों कुछ दिन 
साथ रहकर देख लेते हैं, अगर कोई गलती हुई तो अलग हो जाएंगे
प्रेमिका- और गलती किसके पास रहेगी? 


लड़का- चलते-चलते यूं ही रुक जाता हूं मैं,
क्या यही प्यार है?
लड़की- नहीं भईया ये तो कमजोरी है,
तुम च्यवनप्राश खाया करो.... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- कभी किसी लड़की का पीछा नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- किसी लड़की से दोस्ती नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे
पप्पू- दे दूंगा, ऐसी जिंदगी जी कर करुंगा भी क्या?
 

Viral Jokes: मुर्गी के बच्चे ने अपनी मां से पूछा सवाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति को काफी हिचकी आ रही थी
पत्नी ने पति की तरफ घूर कर देखा और बोली-
मैं तो यहां हूं फिर बाहर कौन मरी जा रही है,
तुम्हारे लिए....


पति ने ऑफिस बैठे-बैठे फेसबुक पर पोस्ट किया-
पंछी बनूं उड़ता फिरूँ मस्त गगन में, आज में आजाद हूं 
दुनिया के चमन में 
तभी उस पोस्ट पर पत्नी का जवाब आया- धरती छूते ही 
धनिया ले आना अपने भवन में, वरना एक भी बाल 
बचने न दूंगी तुम्हारे चमन में......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
गप्पू- यार अगर हम किसी लड़की को चाहें और वो हमे न मिले 
पप्पू- तो समझ जाओ की कोई और लड़की
भगवान से आपको मांग चुकी है
इससे क्या है न बेज्जती कम Feel होती है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें