फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: मिक्सर को लेकर बहू ने सास ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Wed, 17 Jun 2026 04:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Comedy Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं, जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे....

सास- बहू, मैं तेरी उम्र में बिना मिक्सर के 
सब कुछ पीस लिया करती थी
बहू- हां सासू मां, पीस लेती होंगी 
आपकी जुबान मिक्सर से भी तेज है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू ने नाई से कहा- आजकल मेरी जिंदगी में उदास शायरी है
नाई- जिसकी स्टोरी में उदास शायरी आ जाए तो समझ लेना,
कि उसका बाबू किसी और के काबू में आ गया है
चिंटू बेहोश......


नाई की भी आंख में आंसू आ गए, जब उससे चिंटू ने कहा,
बाल इतने छोटे कर दो कि बीवी के हाथ में न आए.......
विज्ञापन

3 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- आपने कुछ सुना
पति- क्या? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी,
आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने,
कर्मों का फल मिलना ही था...... 

Chutkule In Hindi: डॉक्टर ने रिंकी को बताया अपना सपना, मिला गजब का मजेदार जवाब

Funny Chutkule: ड्यूटी टाइम में बाल कटवाने गया पप्पू, पढ़िए वायरल फनी जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार (महिला से)- कैसा सूट दिखाऊं?
महिला- ऐसा सूट दिखाओ,
पड़ोसन तड़प-तड़प कर दम तोड़ दे
यह सुनते ही दुकानदार के होश उड़ गए....


टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ?
चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : freepik
डॉक्टर- मैं कुछ दवाइयां लिख देता हूं,
इन्हें खा कर तुम जल्दी ठीक हो जाओगे
लेकिन ये बहुत महंगी हैं,
सुरेश- मगर डॉक्टर साहब मैं तो गरीब हूं,
मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं
डॉक्टर- अच्छा तो पैसों के अलावा फिर क्या दे सकते हो?
सुरेश- मैं कब्र खोदने का काम करता हूं,
आपकी कब्र मुफ्त में खोद दूंगा....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें