Jokes In Hindi: काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। जिसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। जिन्हे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
डॉक्टर (पिंकी से)- जानती हो, बचपन में चाहता था कि,
बड़ा होकर मैं डाकू बनूं
पिंकी (डॉक्टर का बिल देखते हुए बोली)-
आप बहुत किस्मत वाले हैं, डॉक्टर️ साहब
वर्ना इस दुनिया मे किसके सपने पूरे होते हैं.......
लड़की- सुबह से चक्कर से आ रहे हैं
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है,
एकदम घड़ी की तरह
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह
मेरी घड़ी पर हाथ रखा हुआ है......