फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आईफोन नहीं खरीदने के ये बहाने बताकर दिल को दे सकते हैं तसल्ली,कसम से कलेजे को पड़ जाएगी ठंडक

Sat, 15 Sep 2018 03:47 PM IST
फीचर डिस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
iphone xs price
लेटेस्ट आईफोन की लॉन्चिंग पर लोग ऐसे नजर गड़ाएं बैठे थे जैसे कि वो जियो की सिम की तरह फ्री में मिलेगा। चुन्नु चाय की टपरी से लेकर स्टारबक्स कैफे तक आईफोन ही आईफोन चर्चा में है। लोग दिलचस्पी ऐसे ले रहे हैं जैसे लॉन्च होते ही एप्पल स्टोर के बाहर लाइन लगाकर ये फोन ले लेंगे। जिस भव्यता के साथ इस फोन की चर्चा हिंदुस्तान में हो रही है उसके हिसाब से अगर एक प्रतिशत ब्रिक्री भी भारत में हो जाए, तो एप्पल अगले साल इसकी लॉन्चिंग दिल्ली में ही कर देगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
iphone xs
बहरहाल 1 लाख की कीमत के इस फोन को वो लोग तो खरीदेंगे ही जो स्टैंडर्ड मेंटेन करने के लिए फोन रखते हैं लेकिन आम आदमी खरीदने से पहले 1 लाख बार सोचेगा। भारत में आईफोन एक्स एस और एक्स आर 76 हजार से लेकर 1 लाख 44 हजार रुपये तक मिलेगा। तो आइए बताते हैं आपको कि आम आदमी 1 लाख रुपये में क्या-क्या कर सकता है?
विज्ञापन

3 of 8
Europe
अकेले यूरोप ट्रिप और परिवार के साथ पहाड़ों पर घूम सकते हैं
 
यूरोप घूमना हर किसी का सपना होता है। अगर आप एंड्रॉयड फोन लेकर घूमने निकलेंगे तो भी यूरोप ट्रिप उतना ही मजा देगी जितना उसे देना चाहिए। लेकिन इतने पैसे में आप अकेले ही घूम सकते हैं परिवार के साथ नहीं। हां, इतनी राशि में आप परिवार के साथ बढ़िया हिल स्टेशन का ट्रिप बना सकते हैं।

4 of 8
bed room
अपना कमरा रेनोवेट करवा सकते हैं
 
अच्छा लगेगा क्या, कि आपके पास फोन 1 लाख रुपये का है और छत के छेद से पानी चू रहा हो। 1 लाख रुपये में  तो आप अपने कमरे को अपनी पसंद से रेनोवेट करा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
girl with laptop
पुराना कंप्यूटर छोड़, बढ़िया लैपटॉप खरीद सकते हैं।
 
बहुत सारे लोगों के पास अभी भी पुराने डब्बे वाले कंप्यूटर हैं जिन्हें स्टार्ट करने से पहले तमाम तरह की कसरतें करनी पड़ती है। वो लोग चाहें तो एक लाख रुपये में बढ़िया कॉन्फिग्रेशन वाला लैपटॉप ले सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Car
चार पहिया की डाउन पेमेंट दे सकते हैं
 
चार पहिया गाड़ी का शौक सबको होता है। 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर आप किस्तों पर अपने घर के बाहर चमचमाती हुई चार पहिया गाड़ी खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Motorcycle
बढ़िया शानदार बाइक खरीद सकते हैं

1 लाख रुपये में अच्छी बाइक आ सकती है। यहां अच्छी बाइक से मतलब नॉर्मल बाइक से हैं। स्पोर्ट्स बाइक से कंपेयर करके अपने खराब सेंस ऑफ ह्यूमर का परिचय न दें। ध्यान दें कि फोटो वाली बाइक तो कतई नहीं आएगी, केवल आपका मन बहलाने के लिए लगाई गई है!
विज्ञापन

8 of 8
ration - फोटो : google
छोटे परिवार का सालभर का राशन आ सकता है।
 
अगर आपका परिवार, हम दो हमारे दो वाली श्रेणी में आता है तो 1 लाख रुपये में आप कम से कम 6 महीने से साल भर तक का राशन खरीद सकते हैं। सोचिए अगर वाकई कोई ऐसा कर पाया तो एक साल तक उसे किराने वाले के पास जाकर ये नहीं कहना पड़ेगा। इसको लिख लेना…
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें