फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जब टीचर ने पूछा- बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है? बच्चे का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 22 Mar 2022 08:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से हम सभी स्वस्थ रहते हैं। अगर आपको मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं नए नए जोक्स। आज लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे। 
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई अब बात बराबर।
विज्ञापन

2 of 9
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है?
बच्चा- किताबों में.
टीचर- वो कैसे? मैं समझा नहीं...
बच्चा- किताब खोलते ही नींद, जो आ जाती है।
विज्ञापन

3 of 9
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?

पिंट्टू- बिजली विभाग।

चिंटू- वो कैसे? 

पिंट्टू- हाथ लगाकर देखो, पता चल जाएगा।

4 of 9
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?

स्टूडेंट- भावना।

टीचर  कैसे?

स्टूडेंट- क्योंकि सब इसमें बह जाते हैं।

टीचर बेहोश!
विज्ञापन

5 of 9
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी के तलाक देने के बाद, एक शख्स ने अपने दोस्त से पूछा-

अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?

दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा खुश हूं।

पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,

अब एक का ही करना पड़ता है।

सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।
विज्ञापन

6 of 9
जोक्स - फोटो : Pixabay

बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ.. 

पिता- थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए.. 

बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मां रख के गई है... 

पिता बेहोश...
विज्ञापन

7 of 9
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- अगर मेरी शादी किसी राक्षस से हो जाती, तो भी इतना दुखी न होती, जितनी तुम्हारे साथ हूं।

पति - पगली! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है... 

पत्नी-अच्छा बताती हूं

फिर पतिदेव की हुई जमकर कुटाई। 

8 of 9
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
संता- कल रात पता नहीं हमारे पड़ोसी को क्या हुआ, आधी रात को आकर हमारा दरवाजा पीटने लगा।
बंता- अच्छा फिर आपने क्या किया? 
संता- मैंने क्या करना था, मैं भी मस्ती से तबला बजाता रहा।
विज्ञापन

9 of 9
वायरल जोक्स - फोटो : iStock



पत्नी- अजी सुनते हो, दो किलो मटर ले लूं?

पति- हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो।

पत्नी- राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं कि छील लोगे इतने कि कम लूं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें