फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule: जब एक महिला ने तोड़ा ट्रैफिक सिग्नल, पुलिसवाले ने दी ऐसी सजा पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Fri, 10 Jan 2025 08:16 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हर इंसान को अपने स्वास्थ्य की परवाह करनी चाहिए और अपने जीवन में हंसी-खुशी से रहना चाहिए। ऐसा करने से इंसान की उम्र अपने आप बढ़ जाती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।  
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध हवा और पौष्टिक भोजन आवश्यक है, उसी तरह खुलकर हंसना भी हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रतिदिन सुबह-शाम हंसने की आदत डालने से मानसिक और शारीरिक बीमारियों से बचा जा सकता है। बहुत से लोग खुलकर हंसने को प्राकृतिक औषधि भी मानते हैं जो तनाव को कम करती है और जीवन में सकारात्मकता को बढ़ाती है। इसीलिए, हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए, इस हंसी-मजाक के सिलसिले की शुरुआत करते हैं और कुछ देर के लिए सारी चिंताओं को भूलकर खुलकर हंसते हैं।

एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा, इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था
चलो अब 100 बार लिखो कि मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
पप्पू- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है सर
पहला कारण है डर और दूसरा कारण शौक
पप्पू- बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और
डरते तो हम किसी के बाप से नहीं....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
70 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाई
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं
जज- वो कैसे?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...

 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
पुत्र- हेडमास्टर का बेटा फेल हो गया...
पिता- और तुम?
पुत्र- डॉक्टर का बेटा भी फेल हो गया...
पिता- और तुम्हारा रिजल्ट कैसा आया?
पुत्र- वो वकील का बेटा भी फेल हो गया...
पिता- अरे नालायक, मैं तेरे रिजल्ट के बारे में पूछ रहा हूं!
बेटा- तो आप कौन से प्रधानमंत्री हैं? आपका बेटा भी फेल हो गया!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
गौरव- सर आप हमेशा अपनी कंपनी में
शादीशुदा लोगों को ही क्यों रखते हैं?
बॉस- क्योंकि वे बेइज्जती सहने के आदी होते
हैं और उन्हें घर जाने की जल्दी भी नहीं होती....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें