हंसते रहना-खुश रहना वो आदत है जो आपको कई प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों से आसानी से बाहर निकालने में मदद कर सकती है। तनाव भरी इस दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य कि समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। काम का दबाव, पारिवारिक टेंशन हमें अंदर ही अंदर कमजोर करती जा रही है।
चुटकुले, वर्षों से लोगों को हंसाने का माध्यम रहे हैं। अपना जितना ज्यादा हंसेंगे और खुश रहेंगे, शरीर में हैपी हार्मोन्स का उत्पादन उतना ही बढ़ेगा। ये हार्मोन आपको चिंता, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से बचाए रखने में सहायता करता है।
जिंदगी में हंसाना जरूरी है और इस लिहाज से Jokes गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हम आपके लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे।