फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: बॉस- कहां मर गए थे अब तक? कर्मचारी ने दिया ऐसा जवाब कि हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 09 Dec 2025 04:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: तो चलिए, आपकी मुस्कान लौटाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ फ्रेश, मजेदार और लोटपोट कर देने वाले चुटकुले। इन्हें पढ़कर आप खुद भी हंसेंगे और शायद दोस्तों को भेजकर उनका दिन भी बना देंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
हम सब अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इतने काम, जिम्मेदारियों और भागदौड़ में उलझे रहते हैं कि हंसना जैसे धीरे-धीरे हमारी दिनचर्या से गायब होता जा रहा है। सुबह की जल्दी, ऑफिस की टेंशन, घर के काम, ट्रैफिक का झंझट और फिर दिनभर का तनाव। इन सबके बीच मन कभी-कभी इतना थक जाता है कि मुस्कुराने का भी मन नहीं करता। लेकिन यही वो समय होता है जब थोड़ी-सी हंसी हमारी जिंदगी में एक छोटी-सी रोशनी की तरह काम करती है।

हंसने से न सिर्फ दिमाग का बोझ हल्का होता है, बल्कि शरीर भी खुद को रिलैक्स महसूस करता है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि हंसी एक नेचुरल थेरेपी है, जो मूड अच्छा करती है, तनाव दूर करती है और हमें अंदर से मजबूत बनाती है। यही वजह है कि लोग कहते हैं, "दिन की शुरुआत हंसी से करो, बाकी सब अपने आप बेहतर हो जाता है।" तो क्यों न इस तनाव भरी जिंदगी में थोड़ा-सा ब्रेक लिया जाए और कुछ मजेदार चुटकुलों के जरिए खुद को रिलैक्स किया जाए? क्योंकि सही कहा है कि हंसने का बहाना हो या न हो, हंसते रहना चाहिए।

तो चलिए, आपकी मुस्कान लौटाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ फ्रेश, मजेदार और लोटपोट कर देने वाले चुटकुले। इन्हें पढ़कर आप खुद भी हंसेंगे और शायद दोस्तों को भेजकर उनका दिन भी बना देंगे।

रोहित सड़क पर जा रहा था, तभी एक चिड़िया उसके सिर पर बीट करके उड़ गई।
सिर साफ करते हुए रोहित बोला, “ऊपर वाले का लाख शुक्र है कि उसने भैंस को उड़ना नहीं सिखाया”
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
अजय- यार तू स्कूल क्यों नहीं जाता?
मोंटी- जाता तो हूं, लेकिन हर बार धक्के मारकर बाहर निकाल देते हैं।
अजय- अच्छा? कौन-सा स्कूल है? नाम बता, मैं बात करता हूं।
मोंटी- लक्ष्मी कन्या विद्यालय
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
नेहा - तुमने मुझसे झूठ बोला है क्या?
अमित- अरे जानू, अब क्या हो गया?
नेहा- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी “क्वीन” नाम की पहली से एक बीवी है!
अमित - अरे मैंने पापा को बोला था कि तुम्हें बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा… वो रानी वाली बात वहीं से आई है।

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
करण ऑफिस में लेट पहुंचा।
बॉस – कहां मर गए थे अब तक?
करण- सर, गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था।
बॉस- चुप! कल से समय पर आना, वरना नौकरी गई समझो।
करण- ठीक है सर, तो आपकी बेटी को अब से आप ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सिया- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
राहुल- मैं तो सीधा पागल हो जाऊंगा।
सिया- मतलब दूसरी शादी नहीं करोगे?
राहुल- पागल कुछ भी कर सकता है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें