Chutkule, Jokes In Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....
दामाद अपने ससुराल में खाना खा रहा था
दामाद के 25 रोटी खाने के बाद ससुर परेशान होकर बोला
खाने के बीच में पानी भी पी लिया करो, दामाद जी
दामाद- पीता हूं, पहले बीच में तो आने दो,
अभी तो शुरूआत हुई है.....
दामाद- आपकी बेटी में कोई बात ढंग की नहीं है
ससुर- हां दामाद जी मालूम है, तभी तो उसे कोई ढंग का
लड़का नहीं मिला.....